सचिन पायलट ने दिया ये जवाब, जीत का भी किया दावा कौन होगा राजस्थान का CM ?

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज से मतदान शुरू हो चुका है। कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के बाद 200 की जगह 199 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने आपने चुनाव प्रचार में पूरा दम लगाया है। दोनों ही पार्टियों का दावा है कि जीत उनकी ही होगी। चुनाव के नतीजों के बारे में अब 3 दिसंबर को ही पता चलेगा के बाजी आखिर किसने मारी। चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान की जनता समझदार है, वह अपने राज्य और अपने हित में सही फैसला ही लेगी।
पायलट ने यह भी कहा, ‘’जब 2018 में हम विपक्ष में लड़ रहे थे तो उस वक्त का चुनाव काफी कठिन था, लेकिन अब हम पहले से ही सरकार में हैं और इस बार भी हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।’’ पायलट ने आगे कहा कि हम जानते हैं और पूरा कॉन्फिडेंस है कि इस बार फिर हम अपनी सरकार बनाएंगे। सचिन पायलट ने राज्य के मुख्यमंत्री पर बात करते हुए बताया, ‘’राजस्थान में हम सब एक साथ मिल कर चुनाव लड़ रहे है, जनता को पता है की किसने उनके हित में काम किया है। और रही बात मुख्यमंत्री की तो इसका फैसला हाई कमान तय करेगा कि राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा।’’
मोदी के इस बयान का जवाब देते हुए सचिन ने कहा कि पिछले 5 साल से भाजपा विपक्ष के रूप में गायब रही है। पीएम मोदी तो हिमाचल और कर्नाटक में भी भाजपा के चेहरा के रूप में रहे हैं लेकिन वहां की जनता भी समझदार है। आगे उन्होंने कांग्रेस हाई कमान और पायलट परिवार के रिश्तों के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी आँख सच से परे रखी है। वहीं दूसरी तरफ, अशोक गहलोत ने कांग्रेस का बहुमत आने पर राज्य के मुख्यमंत्री पर कहा कि हाई कमांड जो भी फैसला लेगी वो सही होगा। गहलोत ने उनकी भूमिका को लेकर भी कहा कि पार्टी का हर फैसला उनको मंजूर होगा। पार्टी ने उनको पहले ही बहुत कुछ दिया है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




