गैस- एसिडिटी से होगा बुरा हाल, खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना खाएं फल

आमतौर पर फलों का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। फलों में मौजूद मिनरल्स, फाइबर, विटामिन और एंटी ऑक्सीड्रेंट्स जैसे कई तरह के पोषक तत्व सेहत को अनगिनत फायदे देते हैं। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो प्रत्येक भोजन को करने का एक विशेष तरीका और समय होता है। भोजन के इन नियमों का पालन ना करने पर या फलों को किसी गत समय या अन्य खाद्य पदार्थ के साथ मिलाकर खाने से शरीर में विषाक्त पदार्थ पैदा हो सकते हैं, जिसे अमा के नाम से जाना जाता है। जो सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को बुलावा देते हैं। ऐसे में आयुर्वेद कहता है कि फल खाने के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, जिनमें से एक भोजन के साथ उनका सेवन करना है। आइए जानते हैं भोजन के साथ फलों का सेवन करने से सेहत को क्या नुकसान होते हैं।
खाना खाने के बाद फल खाने के नुकसान
पोषक तत्व नहीं होते अवशोषित
फल में मौजूद फाइबर पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। खाने के तुरंत बाद फल खाने से शरीर द्वारा पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है।
जमा होने लगते हैं विषाक्त पदार्थ
खाना खाने के बाद फल खाने से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को सेहत से जुड़ी गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा शरीर में जमा टॉक्सिन्स का असर त्वचा पर भी देखने को मिल सकता है।
पाचन क्रिया पर पड़ता है बुरा असर
खाने के बाद फल खाने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। जिससे पाचन तंत्र पर जोर पड़ता है और खाना पचाने में दिक्कत होती है।
एसिडिटी
खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। बता दें, खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर, और टमाटर में मौजूद एसिड पेट में एसिडिटी का स्तर बढ़ा सकते हैं। इनमें मौजूद एसिड एसोफैगस स्फिंक्टर को आराम देते हैं और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ाते हैं। इन फलों के रस भी एसिडिटी के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
सिरदर्द
खाने के बाद फल खाने से सिरदर्द हो सकता है। फल में मौजूद एसिड और शुगर सिरदर्द का कारण बन सकते हैं। खट्टे फलों में ऑक्टोपैमाइन होता है, जो सिर दर्द का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो खट्टे फल, एवोकाडो, रास्पबेरी, आलूबुखारा, अंजीर, और सूखे फल खाने से बचना चाहिए।
NEWS SOURCE Credit : livehindustan




