गौतम गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी: IPL फैंस के लिए बड़ी खबर

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।  गौतम गंभीर की एक बार फिर से आईपीएल में वापिसी हो गई। दरअसल,  गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर होंगे। बता दें कि इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर की भूम‍िका न‍िभा रहे थे हालांकि लखनऊ की टीम के मेंटर पद को  गंभीर ने छोड़ दिया है।

इससे पहले आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने शाहरुख खान से मुलाकात की थी, और तभी से कयास लगाए जा रहे थे वो गंभीर आईपीएल टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने आज (बुधवार, 22 नवंबर) घोषणा की कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर केकेआर में “मेंटर” के रूप में लौटेंगे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम करेंगे।  केकेआर ने गंभीर की कप्तानी में ही 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था।

गम्भीर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बुधवार को डाली गयी पोस्ट में कहा, ”मैं लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ अपने शानदार सफर के अंत की घोषणा करता हूं। मैं सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और हर उस व्यक्ति का बेहद शुक्रगुजार हूं जिसने इस सफर को यादगार बनाया।”

वर्ष 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स से बतौर मार्गदर्शक जुड़े गम्भीर ने एक अन्य पोस्ट में अब कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने का भी ऐलान किया। केकेआर ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। केकेआर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”घर में आपका स्वागत है, मेंटर गौतम गम्भीर।”

वर्ष 2011-17 तक गम्भीर का केकेआर के साथ पिछला जुड़ाव ऐतिहासिक था। इस दौरान टीम ने दो बार खिताब जीता, पांच बार प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया और 2014 में चैंपियंस लीग टी20 के फाइनल में पहुंची।”

गम्भीर ने एक्स पर एलएसजी को अपने विदाई संदेश में कहा, ”मैं संजीव गोयनका को उनके प्रेरणादायक नेतृत्व और मेरे सभी लक्ष्यों को हासिल करने में बेहतरीन सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह टीम भविष्य में आश्चर्यजनक परिणाम देगी और लखनऊ सुपरजायंट्स के हर एक प्रशंसक को गौरवान्वित करेगी। एसजी ब्रिगेड को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

गम्भीर वर्ष 2012 से 2014 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रह चुके हैं और उनकी अगुवाई में केकेआर ने 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल का खिताब जीता था।

केकेआर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर गम्भीर ने कोलकाता की फ्रेंचाइजी में वापसी पर एक अन्य संदेश में कहा, ”मैं भावुक व्यक्ति नहीं हूं और बहुत सी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं मगर यह अलग है। मैं वहीं पर वापस आ गया हूं जहां से सब शुरू हुआ था। अब मैं एक बार फिर की बैंगनी और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के बारे में सोच रहा हूं तो मेरा गला रुंधा है और दिल में आग है। मैं न केवल केकेआर में वापस आ रहा हूं बल्कि मैं सिटी ऑफ जॉय में वापस आ रहा हूं। मैं वापस आ गया हूं। मैं भूखा हूं। मैं 23वें नंबर का खिलाड़ी हूं। आमी केकेआर।”

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button