युवा महोत्सव भागीदारी के लिए मंगलकामना यज्ञ

Faridabad: शुरू हो रहे युवा महोत्सव में एक सफल भागीदारी के लिए डीएवी शताब्दी महाविद्यालय यज्ञशाला में मंगलकामना यज्ञ का आयोजन किया गया | विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे छात्रों के साथ संयोजकों व शिक्षक प्रभारियों ने भी यज्ञाहुति देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की | महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने अपने सुभाशीष वचनों से प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया | महाविद्यालय की तरफ से युवा महोत्सव में आयोजित सभी 45 प्रतियोगिताओं में 76 छात्र अपनी कला का प्रदर्शन दर्ज करायेंगे। इस मौके पर इमा सहसंयोजक आरती शर्मा, डॉ. योगेश, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. ममता कुमारी, पीआरओ वीरेंद्र सिंह के साथ लगभग पचास छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button