हरियाणा सरकार की बेहतर खेल नीति दे रही है खिलाड़ियों को भरपूर लाभ : मूलचंद शर्मा

Faridabad : हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज रविवार को स्थानीय सेक्टर 11 के अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित हरियाणा स्टेट बेंच प्रेस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने लिए नहीं बल्कि देश और प्रदेश के लिए खेलता है। हरियाणा सरकार की बेहतर खेल नीति आज खिलाड़ियों को भरपूर लाभ दे रही है।
इस प्रतियोगिता में हरियाणा के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिस पर प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, मास्टर मेन और वूमेन दोनों ने भाग लिया।
इससे पूर्व परिवहन, खनन एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जैन मंदिर सेक्टर-10 में आयोजित नंदिश्रिविधान कार्यक्रम में जैन मुनि महाराज श्री वशुनंदी जैन मुनि जी का आशीर्वाद भी लिया। परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा की ऋषि मुनियों के आशीर्वाद से ही जीवन सार्थक बनता है। बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग कार्यक्रम के दौरान पलवल से डीएसपी संदीप मोर, विकास प्रधान आरडब्ल्यूए सेक्टर 11, राजकुमार खटाना, जबकि जैन मंदिर में अशोक जैन, धर्मेंद्र जैन मौजूद रहे।




