Kullu: रैस्क्यू के लिए मंगवाया हैलीकॉप्टर, बीड़ बिलिंग से उड़े 3 विदेशी पैराग्लाइडर पायलट कुल्लू की पहाड़ियों में फंसे

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने वाले तीन विदेशी पैराग्लाइडर, जिनमें से एक यूके, दूसरा न्यूजीलैंड, और तीसरा ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है, कुल्लू जिले के फोजल की ऊंची पहाड़ियों में फंस गए हैं। दिशा भटकने के कारण वे 4,000 से 5,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गए। इनमें से एक पैराग्लाइडर को चोट भी आई है। कुल्लू के एसडीएम विकास शुक्ला ने जानकारी दी कि रेस्क्यू टीम की मांग पर इन विदेशी पैराग्लाइडरों को निकालने के लिए हैलीकॉप्टर मंगवाया गया है, और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button