फरीदाबाद में होर्डिंग विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में फायरिंग
गोली लगने से युवक गंभीर घायल, पूर्व सरपंच समेत कई लोगों पर हमले का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
भावना कौशिश,फरीदाबाद। जिले के थाना भूपानी क्षेत्र में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव कंवारा कलां स्थित ऋचा कंपनी के पास हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में डूंगरपुर निवासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, दो अन्य घायल व्यक्तियों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।




