लखनऊ में हाइप्रोफाइल मीटिंग, सीएम योगी समेत सरकार और संगठन के लोग होंगे शामिल: मोदी सरकार के 11 साल

लखनऊ. केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं. जिसको लेकर पूरे देश भर में विशेष कार्यक्रम चलाने की रणनीति पर मंथन हो रहा है. ऐसे में देश की सत्ता की चाभी का प्रतिनिधित्व करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश को कैसे भुलाया जा सकता है. इसी कड़ी में आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ संगठन अधयक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बैठक में शामिल होंगे.
इस मीटिंग में केंद्र सरकार के की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार और उसको जनता तक और बेहतर तरह से कैसे पहुंचाया जाए पर चर्चा की जाएगी. साथ ही मोदी सरकार में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भी लोगो को जोड़कर कार्यक्रम चलाने की रणनीति भी बनाकर उसको अमल में लाया जाएगा.
इसके साथ हर जिला मुख्यालय पर पीएम आवास, पीएम सूर्य योजना, सुकन्या समृद्धि योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फसल बीमा योजना के साथ अन्य प्रकार की योजनाओं के लाभार्थियों तक सरकार का नुमाइंदा पहुंचेगा और फीडबैक लेगा.
इसके साथ ही भाजपा सन्गठन अपने टीम में युवा शक्ति को और बेहतर तरह से जोड़ने की रणनीति बना रहा है. जिससे कि संगठन को मजबूत किया जा सके. संगठन के लोग भी विधानसभावार अपनी कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं जिससे कि प्रदेश के हर व्यक्ति को कवर किया जा सके. इसके साथ ही दलितों और वंचितों के साथ मुस्लिम लोगो के साथ संवाद का कार्यक्रम का भी मसौदा तैयार किया जा रहा है.
NEWS SOURCE Credit :lalluram




