ICC Champions Trophy 2025: डेढ़ लाख से ज्यादा लोग… , एक घंटे में बिक गए भारत बनाम पाकिस्तान के 25,000 टिकट

Sports Desk. ICC Champions Trophy 2025 में दुबई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुक़ाबले के टिकट सोमवार को बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गए. लोगों की दीवानगी का आलम इस बात से आंक सकते हैं कि ऑनलाइन टिकट के लिए 1,50,000 से ज्यादा लोग घंटे भर से इंतजार कर रहे थे. हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान और UAE में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप मैच में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा. क्रिकेट के दीवाने और स्थानीय लोग इस बड़े मुक़ाबले के लिए टिकटों की भारी भीड़ देखकर दंग रह गए.

Related Articles

Back to top button