अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की बात

Donald Trump Talks With Xi Jinping: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई, जब 20 जनवरी को ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप ने कभी चीन को सबसे बड़ा दुश्मन बताया था। इसके आलवा ट्रेड को लेकर भी बीजिंग पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे।




