एक सप्ताह में 13 मुकदमों में 30 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार‌ कर 16,10,668/-₹ किये बरामद, 214 शिकायतों का किया निस्तारण

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना की टीमों ने इस सप्ताह 30 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 से 24 अप्रैल तक साइबर पुलिस की टीमों ने 13 मुकदमों को सुलझाते हुए 30 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना सेंट्रल के 09 व साइबर थाना बल्लभगढ के 04 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 16,10,668/-₹ बरामद किए हैं तथा 214 शिकायतों का निस्तारण कर ₹33,900/- रिफंड कराए हैं, साथ ही ₹83,697 रुपए खातों में फ्रिज कराये गये हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रिकी सिंह, जिशान, नरेंद्र, ओमप्रकाश, आशुतोष, पिंटु पाल, नीतेश, जमशेद, सुभाष, बिजेंद्र, हनी, चेतन, विक्रमादित्य, राजू, विक्रम, विनोद, सुरेंद्र, अजय, अमित, केवल, सिराज, धवल, सुरेश, विजय, विजय, आकाश, महेश, गगन, पवन व असलम का नाम शामिल है।

पुलिस प्रवक्ता ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा है कि ठगों द्वारा लोगों से शेयर मार्केट व टेलीग्राम टास्क के माध्यम से टास्क देकर निवेश करवाया जाता है। ठगों द्वारा शुरुआत में लोगों के निवेश किए गए पैसों पर अधिक मुनाफा देकर उनको लालच देखकर अपना विश्वास जमाया जाता है, जिसके झांसे में आकर लोग अपनी जीवन भर की पूंजी को ठगों के कहे अनुसार निवेश कर देते हैं। बाद में ठगों द्वारा धोखाधड़ी कर राशि को ठग लिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें तथा लिखित शिकायत संबन्धित साइबर थाना में दें।

जागरूक बने, सुरक्षित रहें।

Related Articles

Back to top button