अवैध हथियार के मामले में अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार,

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुकुल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव लक्ष्मण घडी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेड कर आरोपी के घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने विनय नगर अगवानपुर के रहने वाले धर्मेन्द्र उर्फ पाठक को 10000/-रु में पिस्टल बेची थी। आरोपी ने थाना भूपानी में दर्ज एक मामले में भी अवैध हथियार बचा था, जिससे मर्डर की वारदात को अनजाम दिया गया था। इसके अतिरिक्त थाना BPTP में दर्ज मामले में भी आरोपी अतेन्द्र उर्फ भोला को पिस्टल बेची थी। आरोपी मुकुल पर उत्तर प्रदेश में लडाई-झगडे व हत्या के प्रयास के 4 मामले दर्ज है। आरोपी के संबंध में संबधित थानों को सूचना दे दी गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button