IND vs AUS 3rd Test: हेड-स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया बनाए 7 विकेट पर 405 रन, गाबा में दूसरे दिन का खेल खत्म

IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 405 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क 7 रन और एलेक्स कैरी 45 रन बनाकर नाबाद हैं। ट्रेविस हेड ने 152 रन और स्टीव स्मिथ ने 101 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।

Related Articles

Back to top button