IND vs BAN 2nd T20: सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त, भारत ने बांग्लादेश को दूसरे टी20 में 86 रनों से दी करारी शिकस्त

IND vs BAN 2nd T20: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 86 रन से जीत दर्ज की है। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 221 बनाए। इसके बाद 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 135 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 86 रनों से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था।

Related Articles

Back to top button