रासायनिक हथियार ठिकानों को बनाया निशाना, इजरायल ने सीरिया में किया भीषण हमला

यरुशलम: इजरायल के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि इजरायली बलों ने सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हथियार ठिकानों और लंबी दूरी के रॉकेटों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया है ताकि ये शत्रुओं के हाथ ना लग सकें। विदेश मंत्री गिडिअन सार ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र हित इजरायल और उसके नागरिकों की सुरक्षा है।’’




