लोकतंत्र का महापर्व है इसलिए अपने मत का उपयोग जरूर करें : सुनील तेवतिया

Faridabad/Rakesh Kumar : 24 मई। इनेलो के लोकसभा प्रत्याशी सुनील तेवतिया ने आज चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अपने सैक्टर-3 स्थित निवास राजा नाहर सिंह पैलेस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा की और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बूथ वाईज ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अनुशासित रहकर अधिक से अधिक वोट डालने के लिए लोगों से अपील करें और उन्हें बताये कि यह लोकतंत्र का महापर्व है इसलिए अपने मत का उपयोग जरूर करें। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेन्द्र चौहान, इनेलो के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र तेवतिया, पलवल के जिला अध्यक्ष अजीत बॉबी, महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, युवा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, सभी क्षेत्रीय प्रधानों के अलावा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसके बाद श्री तेवतिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि भाजपा और कांग्रेस को उखाड़ फैंकने का। पिछले दस वर्षों में भाजपा ने सिर्फ जुमले फैंककर लोगों को बरगलाने का काम किया है। आज युवा सडक़ों पर बेरोजगार घूम रहा है। आम जन महंगाई से परेशान है। भ्रष्टाचार इतना फैल गया है कि लोगों को सरकारी कार्यालय में कार्य करवाने के लिए पैसा देना पड़ता है। स्वास्थ्य और शिक्षा का भट्टा ही बैठ गया है। अस्पतालों में दवाईयां नहीं है, स्कूलों में मास्टर नहीं है।
वहीं कांग्रेस से लोग पहले ही दुखी आ चुके थे। श्री तेवतिया ने लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इनेलो के पक्ष में मतदान कर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, विधायक अभय चौटाला के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी सरकार इनेलो की बनेगी। जिसके बाद बुजर्गों को समय पर 75 सौ रूपए पैंशन मिलेगी, समय पर बिजली, पीने का पानी, किसानों को खाद व फसलों का उचित मूल्य मिलेगा। वहीं कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा। साथ ही फरीदाबाद की सीवर व्यवस्था को नई लाईन डालकर दुरूस्त किया जाएगा।
इस मौके पर एनआईटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह, युवा नेता संजय पांचाल, जिला प्रधान महासचिव बच्चू सिंह तेवतिया, संजय डागर, पूर्व पार्षद बच्चू सिंह तेवतिया सिही, उदयवीर सहरावत, तैय्यब हुसैन भीमसिका, बलदेव देशवाल, सत्ते पहलवान, दिनेश दलाल, बोधराज रावत, सुरेश मोर, सुरेश वर्मा, विजय तेवतिया, अनिल तेवतिया, दिग्विजय तेवतिया, ओमदत्त नागर, राजीव शर्मा, सोनू हुड्डा, धर्मेन्द्र हुड्डा कमलजीत सिंह, घीसाराम, चन्दन सिंह सौरोत, वेद पहलवान, रानी रावत, राजबाला, महावीर चौहान, रामपाल लिखी, बुधराम, पूनम चौधरी, चंदन सौरोत, रतन सौरोत आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button