जयदत्त ने पदक जीतकर फरीदाबाद का नाम देशभर में किया गौरवान्वित : बलजीत कौशिक

Faridabad : हैदराबाद में आयोजित आईसीएन वल्र्डवाइड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 70 किलोग्राम भार वर्ग में संजय कालोनी बल्लभगढ़ के युवा जयदत्त ने स्वर्ण एवं रजत पदक जीतकर न केवल फरीदाबाद बल्कि समूचे हरियाणा का नाम देशभर में चमकाने का काम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने उन्हें उनके निवास स्थान पर जाकर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बलजीत कौशिक ने पदक विजेता जयदत्त की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि इस युवा ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर यह दिखला दिया कि अगर लक्ष्य पर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने जयदत्त के परिजनों को भी उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कामना की कि भविष्य में भी यह युवा ऐसे ही देश प्रदेश में पदक जीतकर फरीदाबाद का नाम गौरवान्वित करता रहेगा। जयदत्त ने बताया कि प्रतियोगिता में 450 से अधिक एथलीट मौजूद थे, जिन्हें पछाड़ते हुए उन्होंने विजयश्री हासिल की। इस मौके पर हरदत्त शर्मा, मुकेश शर्मा, संतोष कौशिक, नेत्रपाल सिंह, शेर सिंह, नरेश कुमार, रामेश्वर गोयल, खेमचंद, नाहर सिंह, प्रवीण अग्रवाल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button