JDU Star Campaigner List: CM नीतीश कुमार समेत 20 नेताओं के नाम शामिल, दिल्ली चुनाव के लिए जदयू के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

JDU Star Campaigner List: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए जदयू ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जदयू ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बिहार सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अलावा 20 नताओं के नाम है। बता दें कि एनडीए गठबंधन के तहत जदयू को दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक सीट बुराड़ी सीट मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वांचलियों की अच्छी आबादी वाली सीट बुराड़ी से लड़ने का मौका दिया है। बीते गुरुवार को जदयू ने इस सीट पर शैलेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था।

स्टार प्रचारकों में इन लोगों का नामः-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, अशोक चौधरी, रामनाथ ठाकुर, भारती मेहता, देवेश चंद्र ठाकुर, दयानंद राय, श्याम रजक, केसी त्यागी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय कुमार, चंदेश्वर चंद्रवंशी, श्रवण कुमार, जमा खान, कौशलेंद्र कुमार, आरपी मंडल, गुलाम रसूल बलियावी और लेसी सिंह मदन सहनी का नाम शामिल है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में एनडीए, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी ने 2020 में 62 सीटो पर जीत दर्ज की थी।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

Related Articles

Back to top button