28 जनवरी को जींद की रैली तोड़ेगी हरियाणा के सारे रिकॉर्ड::धर्मवीर भड़ाना

फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना एवं फरीदाबाद जिला सचिव मेहरचंद हरसाना ने एक संयुक्त बयान में कहा कि जींद में 28 जनवरी को आम आदमी पार्टी की होने वाली रैली हरियाणा की सारी रेलियों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी, धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि दिल्ली के प्रिय मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी को सुनने के लिए हरियाणा के हर गांव से 10-10 आदमी इस रैली में पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि यही व्यक्ति रैली से वापस आकर के अपने क्षेत्र और गांव में आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार एवं प्रसार करेंगे l
उन्होंने यह भी कहा कि 28 जनवरी को फरीदाबाद जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जींद के लिए कूच करेंगे, उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा की जनता को भी मुफ्त बिजली मुफ्त पानी मुफ्त शिक्षा एवं मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए और यह कार्य सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ही हो सकता है ,इसलिए अब हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि आम आदमी पार्टी को अपना कर इस बीजेपी की नकारा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में आईना दिखाने का काम करेगी l




