करण गोयल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

फरीदाबाद: सराय ख्वाजा निवासी युवा भाजपा नेता करण गोयल को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर करण गोयल ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित सभी शीर्ष भाजपा नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपीं है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और युवा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। करण गोयल ने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव शहर-शहर जाकर 10 वर्षों के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करेगा ताकि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा की सरकारें जीत की हैट्रिक लगा सके।

Related Articles

Back to top button