कैग से ऑडिट कराने का दिया निर्देश केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड का

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने धन के दुरुपयोग के आरोपों के बीच दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के रिकॉर्ड का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से ऑडिट कराने का आदेश दिया है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 15 साल के रिकॉर्ड का ऑडिट कराया जाएगा।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘आप’ के बीच दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले महीने से खींचतान चल रही है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button