PM मोदी के बयान पर खड़गे का पलटवार…राज्यसभा में हंगामा, ‘हम मणिपुर की बात कर रहे और वो ईस्ट इंडिया की’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में मणिपुर की स्थिति के बारे में विस्तृत बयान देना चाहिए और देश को भरोसे में लेना चाहिए। राज्यसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम यहां मणिपुर हिंसा की बात कर रहे हैं और पीएम मोदी ईस्ट इंडिया कंपनी की। खड़गे ने कहा कि हम चाहते हैं कि पीएम मोदी मणिपुर पर बोलें। खड़गे ने कहा कि मणिपुर में जो रहा है वह इस सीमावर्ती राज्य के लिए अच्छा नहीं है। अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी अपना अहंकार त्यागें और मणिपुर पर देश को विश्वास में लें।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि उनकी सरकार हालात सुधारने के लिए क्या कर रही है और मणिपुर में हालात कब सामान्य होंगे। बता दें कि इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button