जानिए किस पद पर हुए नियुक्त, पूर्व BJP प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सरकार ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सुभाष बराला को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का चेयरमैन भी नियुक्त कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे चुके है बराला

हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण में बराला के साथ दो सदस्य भी नियुक्त किए गए है। प्राधिकरण में सदस्य के तौर पर डॉ भीम सिंह और धर्मवीर नांदल शामिल हैं। किसान कल्याण प्राधिकरण किसान हित में बनने वाली योजनाओं को लेकर काम करेगा। बता दें कि बराला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे चुके है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button