जानें क्या है राज ?, कंगाल पाकिस्‍तान स्‍टॉक मार्केट में बना रहा नया रिकॉर्ड !

इस्लामाबादः पाकिस्‍तान की आर्थिक बदहाली से पूरी दुनिया वाकिफ है। हालत इतनी खराब है कि पाकिस्‍तान  IMF से 3 अरब डॉलर का लोन लेने की तैयारी में है। महंगाई हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन इन सब के बावजूद पाकिस्‍तान का स्‍टॉक मार्केट  तेजी से चढ़ा है।  यह हर दिन नए स्‍तर पार कर रहा है।  कंगाली के बावजूद  पाकिस्तान की स्‍टॉक मार्केट में जोरदार तेजी देखी जा रही है।

महंगाई के बाद भी यहां का स्‍टॉक मार्केट 2 महीने में 50 हजार से 66 हजार के लेवल को पार कर चुका है।बीते सप्‍ताह के दौरान पाकिस्‍तान के शेयर बाजार में बैंकों के शेयर 1704 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर महीने में पाकिस्तानी शेयर बाजार में विदेशी निवेश साढ़े तीन करोड़ डॉलर का हुआ । यह निवेश छह साल में सबसे ज्‍यादा है। दिसंबर के पहले सप्‍ताह में ही विदेशी निवेशकों ने 10 लाख डॉलर का निवेश किया है। गत सप्‍ताह पाकिस्‍तान के स्‍टॉक मार्केट ने ऐतिहासिक तेजी दिखाई।  पिछले हफ्ते आखिरी दिन स्टॉक एक्‍सचेंज ने 65 हजार और 66 हजार के लेवल को पार किया । पाकिस्‍तानी इंडेक्‍स का सबसे उच्‍च स्‍तर 66 हजार 223 रहा है। वहीं पिछले दो महीने के दौरान भी इस स्‍टॉक ने गजब की तेजी दिखाई ।यह अक्टूबर में 50,000 पर था और दिसंबर में 66,000 अंक को पार कर गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्‍टॉक मार्केट में इतनी तेजी का कारण, निवेशकों को केंद्रीय बैंक की नीतिगत ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है। वर्तमान में मौजूदा ब्‍याज दर रिकॉर्ड उच्च 22% पर है और महंगाई चरम पर है। हालांकि अक्टूबर में महंगाई दर साल-दर-साल 26.9% तक धीमी हो गई है। ऐसे में उम्‍मीद है कि महंगाई अभी और कम हो सकती है।इसके अलावा विदेशी मुद्रा का निवेश भी बढ़ा है, जिस कारण स्‍टॉक मार्केट में इतनी तेजी देखी जा रही है। स्‍टॉक मार्केट में इतनी तेजी के बावजूद पाकिस्‍तान के लोगों का कहना है कि शेयर बाजार में बढ़ोतरी का कोई मतलब नहीं है, क्‍योंकि महंगाई अभी भी बहुत ज्‍यादा है और देश की जीडीपी में बढ़ोतरी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।  लोगों का कहना है कि पाकिस्‍तान में सबसे ज्‍यादा राजनीतिक स्थिरता की आवश्‍यकता है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button