यहां पढ़ें पूरी जानकारी, हरियाणा के किस जिले में सबसे कम पढ़े-लिखे लोग

Haryana News: उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में हरियाणा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह राज्य न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कृषि उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी इसका महत्व विशेष है। महाभारत काल से लेकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम तक, हरियाणा का योगदान उल्लेखनीय रहा है। आज हरियाणा को ‘खिलाड़ियों का गढ़’ कहा जाता है, क्योंकि यहां के अनेक खिलाड़ियों ने ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को गौरवान्वित किया है। इसके साथ ही, राज्य में शिक्षा को लेकर भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ जिले अभी भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं।
तो आइए जानते हैं हरियाणा राज्य का सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला कौन-सा है।
हरियाणा की कुल साक्षरता दर
- हरियाणा की औसत साक्षरता दर 75.55% है।
- पुरुष साक्षरता दर: 84.06%
- महिला साक्षरता दर: 65.94%
- सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला: नूंह
- हरियाणा में नूंह जिला साक्षरता दर के मामले में सबसे पीछे है।
- कुल साक्षरता दर: 56.10%
- पुरुष साक्षरता दर: 69.94%
- महिला साक्षरता दर: केवल 36.60%
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि नूंह जिले में महिला शिक्षा की स्थिति विशेष चिंता का विषय है।
- सबसे अधिक साक्षरता दर वाला जिला: गुरुग्राम
- वहीं दूसरी ओर, गुरुग्राम जिला हरियाणा का सबसे अधिक साक्षर जिला है।
- साक्षरता दर: 84.4%
- लिंगानुपात: 1000 पुरुषों पर 853 महिलाएं
हरियाणा का सामान्य परिचय
- स्थापना: 1 नवंबर, 1966
- राजधानी: चंडीगढ़
- कुल जिले: 22
- कुल क्षेत्रफल: 44,212 वर्ग किलोमीटर
- भारत में स्थान (क्षेत्रफल के आधार पर): 20वां
प्रशासनिक ढांचा:
- 6 मंडल
- 73 उपमंडल
- 93 तहसील
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari




