देर रात चली तेज हवाएं…सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश: रेवाड़ी में बिपरजॉय का असर

बिपरजॉय तूफान का असर अब हरियाणा के रेवाडी़ जिले में पूरी तरह दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह से पूरे शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट हुई है। इससे पहले रविवार की रात तेज हवाएं चली और  बूंदाबांदी भी हुई। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।

आज और कल रहेगा बिपरजॉय का असर

हरियाणा के उत्तर और दक्षिण जिलों में 19 व 20 जून को भी बिपरजॉय का असर रहेगा। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी हवाओं की यही रफ्तार रहेगी।

अलर्ट मोड़ पर बिजली विभाग 

बिपरजॉय तूफान का असर राजस्थान में देखने के बाद हरियाणा में बिजली विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। तेज हवाओं और तूफान के चलते दक्षिण हरियाणा में पेड़ या बिजली के खंभे गिरने के दौरान बाधित होने वाली बिजली को सुचारु करने की पहले से ही व्यवस्था कर ली गई है।

 

NEWS SOURCE :  punjabkesari

Related Articles

Back to top button