शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी अनखीर की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 21मई, पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा चुनाव को लेकर चेकिंग के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सुरजकुण्ड की टीम पुलिस चौकी अंखीर की टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश दिल्ली मिठापुर का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस चौकी अनखीर प्राभारी की टीम मुख्य सिपाही राकेश व सिपाही कृष्णा ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-21 सी एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 52 पव्वा रोयल ग्रीन बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सुरजकुण्ड में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी शराब को बदरपुर बॉर्डर ठेके से खरीदता है। जिसको फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाता है। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।




