चाय के खोखे पर बैठ सुनी लोगों की समस्याएं, विधायक देवेंद्र अत्री की सादगी के कायल हुए लोग

भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री आज मंडी पहुंचे। यहां पर लेबर शैड के पास धीरा की चाय की रेहड़ी पर विधायक को अपने बीच पाकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। यहां से मंडी गेट के पास अर्जुन के चाय के खोखे पर पहुंच कर चाय पी तो यहां पर रेहड़ी पर चिल्ले का स्वाद भी विधायक ने चखा। चाय की रेहड़ी, खोखे पर बैठकर लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका मौके पर समाधान करते हुए विधायक नजर आए।

देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि उचाना हलका उनका परिवार है। परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए मंडी में आए थे। चाए के खोखे, रेहड़ी पर जाकर चाए पीने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। विकसित उचाना के सपने को पूरा करने का काम करेंगे। जो वायदे लोगों से किए है उन वायदों को पूरा करेंगे।

बता दें कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार निरंतर हर वर्ग के हित के लिए काम कर रही है। भाजपा ने हरियाणा में जो इतिहास बनाने का काम किया है वो बिना पर्ची-बिना खर्ची नौकरी दी है। पांच साल में दो लाख से अधिक रोजगार बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकार देगी। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। नायब सिंह सैनी जिस तरह से काम कर रहे है उससे विपक्ष को अभी से लगने लगा है कि उनका नंबर हरियाणा में अब नहीं आएगा। विपक्ष के नेताओं को तो नायब सिंह सैनी अब सपने में भी नजर आने लगे है। ऐसा सादगी वाला सीएम हरियाणा को पहली बार मिला है। सीएम की मुस्कान के चर्चा पूरे भारत में है।

वहीं उचाना शहर में पीने के पानी को लेकर 17 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च कर जन स्वास्थ्य विभाग काम कर रहा है। हर घर में पानी पहुंचे इस उद्देश्य से सरकार काम कर रही है। उचाना में बस स्टैंड के लिए कट का काम शुरू हो गया है जल्द ही बस स्टैंड भी शुरू हो जाएगा।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button