Lok Sabha Election: इस सीट पर लड़ेंगे राव बहादुर सिंह, हरियाणा में जेजेपी ने उतारा पहला लोकसभा प्रत्याशी

रोहतक: हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से राव बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद जेजेपी सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी की ओर से ये पहली टिकट घोषित की गई है।
बता दें कि पूर्व विधायक राव बहादुर एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस छोड़ जेजेपी में शामिल हुए थे। जजपा के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बुधवार को तोशाम हलके के गांव बीरन में उनको प्रत्याशी घोषित कर मुंह मीठा कराया। अजय चौटाला ने कहा कि भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ ज़िलों के कार्यकर्ताओं की भावना को देख राव बहादुर सिंह को चुनाव लड़ाने का फ़ैसला लिया गया है।

इससे पहले भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से दिग्विजय चौटाला के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। इस सवाल के जवाब में डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि अभी जजपा की 9 टिकटों की घोषणा बाकी है। अगली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला और जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला का नाम में शामिल हो सकता है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




