Maha Kumbh 2025 : बोले- मेरा जीवन सफल हुआ, सीएम धामी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

देहराहून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। आस्था की डुबकी लगाकर उन्होंने श्रद्धालुओं संग पूजन-अर्चन किया। महाकुंभ में उनकी उपस्थिति से भक्तों में उत्साह देखा गया। सीएम धामी को महाकुंभ में संत समाज ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए सम्मानित किया। धामी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button