महाकुंभ 2025ः जानिए अब तक कितने करोड़ लगा चुके हैं आस्था की डुबकी…, संगमनगरी पहुंचकर 76.33 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

प्रयागराज. महाकुंभ में देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने सिलसिला जारी है. श्रद्धालु बड़ी संख्या प्रयागराज पहुंचकर गंगा स्नान कर रहे हैं. गंगा स्नान करने वालों का आंकड़ा 42 करोड़ से पार पहुंच गया है. लोगों में गंगा स्नान करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. रविवार यानी आज 76.33 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया. सरकार ने अनुमान लगाया था कि महाकुंभ में 45 करोड़ लोग पहुंचेंगे. ऐसे में ये आंकड़ा जल्द ही पूरा होने वाला है. माना तो ये भी जा रहा है कि अनुमान से ज्यादा श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे.

Related Articles

Back to top button