चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन के सहयोग से मानव सेवा समिति आयोजित करेगी बाल हृदय रोग जांच व उपचार शिविर

FARIDABAD : हार्ट अटैक के मामले अब सिर्फ बूढ़े और बड़ों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रहे हैं। जन्म के समय व उसके बाद हेल्दी दिखाई दे रहे बच्चे आज हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में हैदराबाद में एक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 16 साल के लड़के, गुजरात में एक स्टूडेंट व तेलंगाना के एक गांव की13 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ऐसी घटनाओं का कारण जानने व उसकी रोकथाम के लिए चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन दिल्ली एक सराहनीय कार्य कर रहा है। शहर की प्रमुख सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति ने चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन के साथ मिलकर फरीदाबाद जिले में बाल हृदय रोग जांच व उपचार शिविर आयोजित करने जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि प्रथम प्रयास में इसकी शुरुआत सेक्टर 10 के सरकारी व दयानंद स्कूल के छात्रों के साथ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित करके की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जिनमें हृदय रोग के लक्षण दिखाई देंगे। चिन्हित बच्चों के लिए 29 अगस्त को समिति के सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन में एक कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन के अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी आगे जांच करके उपचार करेंगे।

कैलाश शर्मा ने कहा है कि जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चे के हृदय में अगर कोई हृदय की बीमारी है और सरकारी डॉक्टर आगे जांच कराने को रिकमेंड करता है तो मानव सेवा समिति चाइल्ड हार्ट फाउंडेशन के दिल्ली स्थित हॉस्पिटल में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज की निशुल्क जांच कराके उचित इलाज कराएगी। इसके लिए समिति से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button