हरियाणा युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशध्यक्ष बने मयंक चौधरी

Faridabad/Rakesh Kumar : हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक चौधरी को कार्यकारी प्रदेशध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेशध्यक्ष दिव्याशुं बुद्विराजा के करनाल से चुनाव लडऩे के कारण मयंक चौधरी युवाओं की पहली पसन्द थे और कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा,समर्पण और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें इस पद से नवाजा है। युवा कांग्रेसी कार्यकताओं को जैसे ही सूचना मिली की मयंक चौधरी दिल्ली से वापिस सूरजकुण्ड रोड़ होते हुए अपने निवास स्थान सेक्टर-21सी आ रहे है तो उन्होनें अनखीर चौक पर मयंक चौधरी का फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मयंक चौधरी ने अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुन खडग़े,श्रीमति सोनिय गांधी पूर्व अध्यक्ष,राहुल गांधी, ने राष्ट्रीय महासचिव राज्ससभा सांसद कर्नाटक प्रभारी चौ.रणदीप सिंह सुरजेवाला,प्रभारी कृष्णा अल्लावरु,अध्यक्ष युवा कांग्रसे श्रीनिवास बीबी का कोटि कोटि धन्यवाद करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है ऐसे में पार्टी ने उनके कंधों पर जो जिम्मेवारी सौपी है उसे बखूबी निभाएगें। हम पहले भी वो कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रहे थे अब और दुगनी ताकत से काम करेगें उन्होनें कहा कि हरियाणा में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रस सभी सीटों पर अपना परचम लहराएगी। इसके पश्चात मयंक चौधरी ने अपने निवास स्थान पर माता पिता से आर्शीवाद लिया और फिर कांग्रेस प्रत्याशी चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह के निवास पर पहुंचकर उनसे व विजय प्रताप सिंह से आर्शीवाद लिया और उन्हें विजयी बनाने का प्रण लिया। इस अवसर पर रवि,ललित,मयंक शर्मा,सागर कौशिक,आकाश शर्मा, फिरे पोसवाल,दिनेश पोसवाल,एडवोकेट नीरज,राजेश चंदीला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजद थे।




