मंत्री नितिन गडकरी ने किया मातृशक्ति कमला यादव पुस्तक का विमोचन

Faridabad : सड़क परिवहन और राज मार्ग, (भारत सरकार ) मंत्री नितिन गडकरी ने आज मातृशक्ति कमला यादव पुस्तक का विमोचन नई दिल्ली में किया। लगभग 171पेज की पुस्तक में कमला यादव गाँव की लड़की होने के बावजूद देश की एक सफल महिला की जीवन यात्रा का उल्लेख किया है।उन्होंने देश के साथ साथ विदेश में नाम रोशन किया।जिसने जीवन में आए सघंर्षो को पार करके उधोगों की स्थापना से लेकर समाज व पर्यावरण हितों के अनेकों कार्य किये। उन्होंने सैकड़ों निर्धन लड़कियों की शादी अपने बलबूते पर की। उनका जन्म हरियाणा के रामपुरा में हुआ था। लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है। लगभग 171 पेजों की पुस्तक को वरिष्ठ पत्रकार चितरंजन सिंह ने लिखी है।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में नागपुर से भाजपा के सहकारी आघाडी भाजपा के जिला अध्यक्ष किशोर भागडे़ , उपाध्यक्ष मंगेश खळतकर, और समाज सेवक भाजपा दिनेश दुबे विशेष रूप से दिल्ली आये।
पुस्तक विमोचन के दौरान कमला यादव के पति जे एस यादव ने मंत्री नितिन गडकरी जी को शाल ओढाकर अभिनन्दन किया। वहीं कार्यक्रम में जे एस यादव के साथ आये गणमान्य व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से बुक्का भेंट किया। जिसमें अविनाश गौड़, दमनीश यादव, विजय सेतिया, सुरेश यादव, एन एस यादव, गौरव झा, अंकुर गौड़ आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button