क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार, आरोपियो से मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : 07 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्दर की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोमनाथ(21) और संदीप कुमार (39) दोनों एनआईटी फरीदाबाद के रहने वाले है। आरोपी सोमनाथ को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी गोल चक्कर से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुकदमें में पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी संदीप के नाम का खुलासा हुआ था जिसमें आरोपी को अपराध शाखा टीम ने ओल्ड फरीदाबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपियो ने मोटरसाइकिल को बेचने के लिए चोरी किया था। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी संदीप प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button