2 महिलाओं सहित बदमाशों का पुलिस टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, खाकी का अब नहीं रहा खौफ,

सोनीपत: हरियाणा में अपराधिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और सोनीपत में अपराधी तो ऐसे बेलगाम है कि कभी किसी व्यापारी पर गोलियां चलाकर फिरौती मांगते है तो कभी शराब कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर सनसनी फैला देते है। आज सोनीपत की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 पर सट्टा खिलाने वाले तीन युवकों और दो महिलाओं ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के एएसआई अजमेर और हेड कांस्टेबल तरुण और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari

आपको बता दें कि सोनीपत क्राइम ब्रांच यूनिट-1 को सूचना मिली थी कि कामी रोड पर खेतो में बने एक मकान में सट्टे का काम बड़े जोरों से चल रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की एक टीम एएसआई अजमेर के नेतृत्व में वहां पर छापेमारी करने पहुंची तो वहां पर सट्टा खिलाने वाले अंकित, अमित और अजय और वहां पर मौजूद दो महिलाओं ने तेजधार हथियारों से टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई अजमेर हेड कांस्टेबल तरुण और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसआई अजमेर का सोनीपत के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जिंदगी व मौत के बीच में जंग लड़ रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। आज सोनीपत पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button