विधायक राजेश नागर ने स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद: तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वह तिगांव के प्राथमिक विद्यालय में अलिमको द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिविर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति प्रेरित किया। बता दें कि एचएमए के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 300 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
नागर ने कहा कि स्वस्थ रहना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति शिक्षा, रोजगार या व्यापार आदि सभी क्षेत्रों में कामयाब हो सकता है। लेकिन बीमार व्यक्ति अपने रोगों के कारण अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर सकता। नागर ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में भी अनेक जांच और रोग चिकित्सा निशुल्क उपलब्ध होती हैं। आप लोग नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। जिससे कि आने वाला भविष्य सुखमय व्यतीत हो सके। नागर ने शिविर में मौजूद चिकित्सकों से भी सभी के स्वास्थ्य की गहन जांच करने के लिए कहा।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीमार मिले स्वास्थ्य सेवाओं में भी अनेक सुधार किए हैं। हमने नियमित चिकित्सा संसाधनों के विकास पर जोर दिया गया है। जिससे लोगों की निजी अस्पतालों पर निर्भरता घट रही है। इसका एक बड़ा कारण सरकार द्वारा पांच लाख रुपए तक का निशुल्क बीमा भी है। जिसकी लोग खुले दिल से तारीफ करते हैं।
विधायक नागर ने कहा कि कुछ ही दिनों में हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मेरी सभी से गुजारिश है कि भाजपा सरकार को तीसरी बार चुनें। जिससे कि विकास का क्रम रुकने न पाए।

Related Articles

Back to top button