शिविर में 400 से अधिक व्यक्तियों ने लिया हिस्सा व नशे से ग्रस्त 50 से अधिक व्यक्तियों को डॉक्टरो ने दिया परामर्श

फरीदाबाद: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज गांव पल्ला के हरकेश नगर में नशे के दुष्परिणों के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल के नेतृत्व में एसीपी सराय व थाना पल्ला की पुलिस टीम के साथ एकॉर्ड अस्पताल के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व रेड क्रोश सोसाइटी के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य ग्राम/वार्ड स्तर पर लोगो को जागरूक करके शहर को नशा मुक्त बनाने का है। शिविर में नशे के आदी स्थानिय लोगो की काउंसलिंग की गई। डॉक्टरों की टीम ने नशे के आदी लोगों की काउंसलिंग की। शिविर में गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। नशा पीड़ितों की परामर्श के अलावा, डॉक्टरों की टीम ने जरूरतमंद लोगों को सामान्य चिकित्सा उपचार निर्धारित किया। इसके साथ शिविर में उपस्थित सभी लोगो ने नशे ना करने की शपथ ली। पुलिस टीम ने लोगों को डायल-112 और साइबर हेल्पलाइन के उपयोग और महिला विरुद्ध अपराध की जानकारी देकर जागरूक किया गया। मेडिकल के साथ स्थानीय पुलिस की पहल की ग्रामीणों ने तहे दिल से सराहना की। आमजन से भी अपील है कि वह नशा तस्करों की सूचना 9050891508 पर देकर नशा तस्करी करने वालों पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button