गई जान…बड़ी बेटी के सहारे छोड़कर गई थी मां, फरीदाबाद में पानी की बाल्टी में डूबी डेढ़ साल की मासूम

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के गांव अंखीर स्थित श्याम नगर कॉलोनी में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां संजना शौच के लिए घर से बाहर गई थी। मासूम अपनी बड़ी बहन के साथ घर में अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया है।

2 महीने पहले मायके में रहने के लिए आई थी महिला

मासूम की नानी ने बताया कि उसकी बेटी संजना सोनीपत में पति और बच्चों के साथ रहती है। वह अपनी दोनों बेटियों को लेकर लगभग दो महीने पहले मायके में रहने के लिए आई थी। वह अपनी छोटी बेटी को बड़ी बेटी के पास छोड़ कर शौच के लिए घर से बाहर गई थी। बड़ी बेटी का ध्यान बच्ची से हट गया और वह खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। मां घर वापस आई तो किरण पानी की बाल्टी में डूबी हुई थी। उसका सिर नीचे की तरफ था। मां ने मामले की जानकारी बच्ची के मामा योगेश को दी और उसे पास के अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button