नलिन हुड्डा ने फरीदाबाद में रोड रेज घटनाओं को लेकर जताई चिंता

Faridabad : 4 सितंबर। आज फरीदाबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नलिन हुड्डा ने शहर में बढ़ रही रोड रेज घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
नलिन हुड्डा ने बताया कि हाल ही में उनकी टीम के सदस्य अरुण शर्मा के साथ रोड रेज की घटना घटी। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 नंबर पर संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि उल्टा शिकायतकर्ता अरुण शर्मा के साथ ही पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और मामले को बिना कार्रवाई के ही बंद कर दिया।
इस घटना से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग स्वयं अरुण शर्मा द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई है, जो पुलिस की उदासीनता और लापरवाही को उजागर करती है।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस का खराब रवैया नहीं बदला तो लोग मदद के लिए पुलिस को बुलाने से डरेंगे और अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नलिन हुड्डा ने हाल की कुछ घटनाओं का उल्लेख किया:
2 अगस्त 2024 – कार चालक द्वारा ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई।
4 अगस्त 2024 – SUV चालक ने ऑटो वाले को पीटा
27 नवंबर 2024 – फरीदाबाद में रोड रेज मामले में व्यक्ति को गोली मारी गई
29 मई 2025 – बड़खल प्याऊ के पास कारोबारी पर हमला और लूटपाट।
3 जून 2025 – सेक्टर 12 में वकील जस्समीत और उनके साथियों पर हमला।
17 अगस्त 2025 – तेज रफ्तार कार का बड़खल फ्लाईओवर के नीचे पुलिस बूथ से टकराना।
नलिन हुड्डा ने कहा कि ये सभी घटनाएं दिखाती हैं कि फरीदाबाद में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह मांग रखी:
1. रोड रेज की घटनाओं में सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए।
2. 112 नंबर एवं पुलिस कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को सुधारा जाए।
3. पुलिस जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगी व्यवहार अपनाए।




