नंगला रोड व्यापार मंडल ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

फरीदाबाद : नंगला रोड के व्यापार मंडल एवं सभी व्यापारियों द्वारा श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में नंगला रोड के दुकानदारों ने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सभी दुकानदार भाइयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर नंगला रोड व्यापार मंडल के प्रधान एमपी भड़ाना ने बताया कि रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सभी व्यापारी भाइयों के संयोजन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है तथा उन्होंने सभी से यह अपील भी की आज अपने-अपने घरों में सफाई साफ-सफाई आदि करके दीपक जलाएं तथा आज के दिन को दीपावली के रूप में मनाए क्योंकि 500 वर्षों के बाद श्री राम लाल के पुनं आगमन हुआ है इस अवसर पर हीरालाल पंसारी कमल जनरल स्टोर, धर्मपाल, सूरज, महेश बर्तन वाले ,हरि ओम ,डॉ रावत सुभाष ,दीपक हलवाई ,शशि, गोपी, छत्रपालगुप्ता, विनोद वर्मा, विशाल बैसला ,गुलाबचंद, आदि दुकानदार उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button