नीतीश कुमार बने JDU के नए अध्यक्ष, ललन सिंह ने दिया इस्तीफा: JDU National Council Meet

जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद ललन सिंह ने नए अध्यक्ष के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव आगे रखा। इस्तीफे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड की कमान थाम ली है।
समर्थकों ने नीतीश के पक्ष में लगाए नारे
बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक से पहले नीतीश के पक्ष में समर्थकों ने नारे लगाए। कार्यकर्ताओं को ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’, ‘नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें’ के नारे लगाते नजर आए। इस बैठक में ठक में नीतीश, ललन सिंह और जद (यू) के अन्य वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं। इस बैठक के बाद आज ही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें कार्यकारिणी में लिए गए फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी।
बीजेपी नीतिश पर डोरे डाल रही- मृत्युंजय तिवारी
दिल्ली में जेडीयू की बैठक पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश के सहारे बीजेपी अपनी नैया पार लगाना चाहती है। बीजेपी को लग रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव हार रही है इसलिए नीतीश पर डोरे डाल रही है। राजनीति में तो कभी भी कुछ भी संभव है इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन बीजेपी के लोग भ्रम फैला रहे हैं। नीतीश महागठबंधन में रहेंगे। कहीं नहीं जाएंगे। यह रूटीन बैठक है। कुछ चौंकाने वाला नहीं होगा।
NEWS SOURCE : punjabkesari




