कर्मचारियों ने पति-पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, फिर सुर्खियों में सोनीपत का ये टोल प्लाजा

सोनीपत का भिगान टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में है। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों द्वारा पति पत्नी की बेरहमी से पिटाई की गई। पति-पत्नी को टोल प्लाजा कर्मचारियों में दौड़ा दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। वहीं घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रॉन्ग साइड ड्राइव को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो सप्ताह भर पहले का है। जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तब तक दोनो पक्षों में समझौता हो गया था। रॉन्ग साइड ड्राइव को लेकर विवाद हुआ था। टोल प्लाजा मैनेजर ने फोन पर बताया। कार में सवार शख्स ने शराब पी रखी थी। शराब में पहले शख्स ने बदतमीजी की थी।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button