मोबाईल फोन की दुकान का शटर काट कर फोन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 55 मोबाईल फोन बरामद

Faridabad : बता दें कि थाना सारन में हिमांशु वासी सेक्टर-22 फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि कोई नामपता नामालूम 11/12 फरवरी की रात को जवाहर कॉलोनी में स्थित उसकी मोबाईल की दुकान से लगभग 124 फोन चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक (34) व राजा (36) वासी गांव बडा खुसराना जिला बुलंदशहर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजा चोरी की वारदात में शामिल था आरोपी ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। राजा ने चोरी के 65 मोबाईल फोन दीपक को बेचने के लिए दिये थे। दीपक से 55 मोबाईल फोन बरामद किये गये।
अब तक मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 114 मोबाईल फोन बरामद किये जा चुके है।
आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।




