लाईफ इंश्योरेंस पॉलिसी करने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राम कालोनी सरूरपुर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने एक्सा लाईफ इन्सोरेन्स से एक पॉलिसी ली थी। दो साल तक किस्त जमा करने के बाद वह और किस्त जमा करने में असमर्थ था। फिर उसके पास भारतीय एक्सा लाईफ इन्सोरेन्स लोकपाल नाम से एक फोन आया। जिस पर बात कर रही महिला ने शिकायतकर्ता को अपनी बातो में फंसाकर उससे 4,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामलें में कार्रवाई करते हुए साईबर थाना NIT की टीम ने सचिन कुमार (32) वासी गांव फतेहपुर खेडी जिला मुज्जफरनगर उत्तप्रदेश को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सचिन खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगों को दे रखा था और इसके खाता में ठगी के 73,600/-रू आये थे। आरोपी 10वीं पास है और खेतीबाडी का काम करता है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।




