265 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

भावना कौशिश,फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक व्यक्ति को 265 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश, निवासी गांधी कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद के रूप में हुई है।

12 जून को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी अवैध गांजे के साथ एनआईटी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 265 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पेशे से हलवाई का काम करता है और वह 3,000 रुपये में 265 ग्राम गांजा दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र से खरीदकर लाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा नशे की आपूर्ति से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button