YMCA कॉलेज में चाचा भतीजे को पीटने के मामले में एक आरोपी काबू

Faridabad : बता दें कि भारत वासी डबुआ कॉलोनी ने पुलिस चौकी सेक्टर-7 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 सितम्बर को उसके भतीजे उज्जवल का पास फोन आया कि कॉलेज के कुछ लडके उसे पीटने की धमकी दे रहे है। जब वह उसे लेने कॉलेज गया तो कुछ लडको ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट दी। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय वासी गांव जाजरु, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि उज्जवल व अजय दोनों वाईएमसीए कॉलेज में पढ़ते हैं जिनकी आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर उज्जवल को पीटने के लिए अजय ने अपने साथियों को बुलाया और जब उज्जवल को उसका चाचा कॉलेज से लेकर निकल रहा था तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसके नीमका जेल में बंद करने के आदेश पारित किए गए हैं।




