एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फ़रीदाबाद मे किया गया

FARIDABAD : भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की वाईस चेयर पर्सन श्रीमती सुषमा गुप्ता व महासचिव के आदेशानुसार रेड क्रॉस शाखाओ मे प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है जिसमे प्रशिक्षको को दुर्घटना के समय व आपदा के समय पर बचाव के विभिन्न तरीको के बारे मे प्रशिक्षण दिया जाता है| आज इसी कड़ी मे विक्रम सिंह, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार बिजेंद्र सोरोट, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फ़रीदाबाद मे किया गया l
जिसमे मुख्य प्रशिक्षक के रूप मे संजीव धीमान, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी हरियाणा शाखा से उपस्थित रहे व प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताया| इसके अतिरिक्त श्रीमती मीनू कौशल, मास्टर ट्रेनर, ने प्राथमिक चिकित्सा व आपदा प्रबंधन मे प्र्योगात्मक तरीके से किस प्रकार सीपीआर, रक्त सत्राव, हड्डी टूटने, जलने, बिजली करंट, अघात, लू लगना, मिर्गी का दोरा आदि के समय किस प्रकार प्राथमिक सहायता दी जाती है उसके बारे मे बताया| इस कार्यक्रम मे डा० जी.एल. खन्ना, प्रो वाइस-चान्सेलर, डा० गुरजीत कौर चावला, डा० नीतीश, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज से मोजूद रहे|
इसके अतिरिक्त संजीव धीमान, राज्य प्रशिक्षण अधिकारी ने फरीदाबाद के सभी प्राथमिक चिकित्सा व गृह चिकित्सा के प्रवक्ताओ के साथ प्राथमिक चिकित्सा की महता पर प्रकाश डालते हुए रेड क्रॉस कार्यालय फरीदाबाद मे प्राथमिक चकित्सा प्रवक्ताओ व मास्टर ट्रेनर के साथ बेठक भी आयोजित की गयी| इस बेठक मे श्री संजीव धीमान द्वारा स्कूलो मे होने वाली 1700 नी-शुल्क प्रशिक्षण के बारे मे बताते हुए कहा की इन 1700 विद्यार्थियों का शुल्क राज्य शाखा द्वारा दिया जाएगा व इसके साथ साथ उन्होने हर जिले मे 45 स्कूलो मे होने वाली एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के बारे मे बताया व इस प्रशिक्षण को जल्द से जल्द पूरा कराने के आदेश दिये गये| उन्होने यह भी बताया की आगामी 9 सितम्बर 2023 को विश्व प्राथमिकता दिवश बनाया जाएगा जिसकी थीम “फ़र्स्ट ऐड इन डिजिटल वर्ल्ड” रहेगी जिसके लिए 1 जुलाई 2023 से 9 सितम्बर 2023 तक एक मोबाइल वेन पूरे हरियाणा राज्य मे चलायी जाएगी जिसमे सीपीआर के बारे मे जगह- जगह पर विस्तार के
बताया जाएगा |




