राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली फरीदाबाद में एक दिवसीय एन0एस0एस0 शिविर का आयोजन किया गया

Faridabad:  राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली फरीदाबाद में एक दिवसीय एन0एस0एस0 शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एन0एस0एस0 एवं यूथ रेड क्रॉस की 70 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 सुनिधि ने छात्राओं को स्वच्छ भारत विषय से सम्बंधित जानकारी दी। एन0एस0एस0 की स्वयं सेविकाओ एवं यूथ रेड क्रॉस की छात्राओं ने महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र व कैंपस में सफाई अभियान चलाया तथा इस सफाई के दौरान इकट्ठे किये गए प्लास्टिक मटेरियल से बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट अवधारणा के तहत महाविद्यालय कैंपस की सजावट की गई।

यह शिविर एन0एस0एस0 की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ममता भारद्वाज एवं यूथ रेड क्रॉस की प्रभारी डॉ0 कांता देवी की देखरेख में आयोजित किया गया। शिविर के साथ- साथ महाविद्यालय में लोहड़ी उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर डॉ0 दिनेश कुमार, डॉ0 सुशील कुमार वर्मा, डॉ0 राकेश कुमार, श्रीमती साधना गुप्ता, श्री सतीश, श्री दीपक, श्री पवन एवं श्री सुमित भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button