चार बहनों के इकलौते भाई की मौत, 2 घायल, धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ट्रक ने मारी टक्कर

सिरसा: राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव खैरेकां के निकट धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार तीन लोगों में एक युवक की ट्राॅली के नीचे आने से मौत हो गई,जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतक युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मांगेआना निवासी सुखदेव सिंह के बताया कि शुक्रवार अलसुबह वह अपने बेटे जसकरण सिंह व भतीजे चरणजीत सिंह के साथ एक ट्रैक्टर के पीछे धान से भरी 2 ट्राॅलियां जोड़कर सिरसा बेचने के लिए जा रहे थे। गांव पंजुआना से खैरेकां के मध्य नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राॅली को टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद लोगों ने चरणजीत को बाहर निकालकर तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां करीब 25 वर्षीय चरणजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक चरणजीत सिंह अविवाहित था और अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button